घर-घर जाकर रुठे कांग्रेसियो को मनाऊंगा- मुदित अग्रवाल

दर्द-ए-दिल्ली 


संवाददाता संदीप कुमार 


पूर्वी दिल्ली


उत्तर पूर्वी लोकसभा में मुदित अग्रवाल द्धारा रुठे कांग्रेसियों को मनाने के लिए धुआंधार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह सभाओं का आयोजन कर चाय पर चर्चा करके कांग्रेस से दूर हुए कार्यकर्ताओं को उनकी शिकायतें सुनकर उन्हें दूर कर पार्टी के साथ जोडने का काम कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली के घोंडा विंधानसभा के फतेह सिंह मार्ग घोण्डा पर चौधरी सुशील शर्मा जाली वालों के यहां विशाल सभा का आयोजन किया। इसमें मुख्य अथिति पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल के पुत्र मुदित अग्रवाल के साथ पूर्व पार्षद रेखा रानी, चौधरी विजेंद्र प्रधान  उपस्थित रहे।



चाय पर चर्चा के चलते काँग्रेस को किस तरह मजबूत किया जाए और  रूठो को कैसे मनाया जाए और अपने संगठन को कैसे मजबूत किया जाए। इसको लेकर चर्चा की गई साथ ही साथ घोंडा विंधानसभा में परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मुदित अग्रवाल ने मंच के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा और अपनी पार्टी की खासियतों को जनता के सामने बताया। तेज निगाहें संवाददाता से बातचीत में उन्हौने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी में जो लोग किसी कारण से नाराज़ है। उनके गिले-शिकवे दूर कर पार्टी के साथ जोडा जा रहा है। इस तरह की मुहिम पूरी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा में चलाई जा रही है।



मेरा प्रयास हैं कि घर-घर जाकर रुठे कांग्रेसियों को मनाऊंगा और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहिम को आगे बढाने के लिए कार्य करूंगा। पूर्व पार्षद रेखा रानी ने बताया कि ये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में जो लोग किसी कारण से नाराज़ है या किसी कारण बस उनसे संपर्क नही हो पाया, उनका सम्मान कर उनको दुबारा से पार्टी में जोड़ा जा रहा है। जिसके लिए मुदित अग्रवाल बेहतर काम कर रहे है। इस मीटिंग में रेखा रानी पूर्व निगम पार्षद, चौधरी बिजेंदर प्रधान, कैलाश शर्मा,  अजय अग्रवाल, ओमवीर प्रधान, चौधरी हंसराज, चौधरी नत्थू सिंह, डॉ अरुण भाटी, महेंद्र प्रधान, चौधरी फूल सिंह, प्रेमपाल, मंगतराम गोस्वामी, भूले पाल, प्रवेश शर्मा, बलवीर परमार, जगदीश प्रसाद जग्गी, पीतम एडवोकेट, राजू शर्मा, हिमांशी शर्मा, सविता, मुन्ना, पिंकी शर्मा, नरेंद्र कुमार, राजू शर्मा, अफसर अली, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास और लगभग दो सौ कांग्रेस कार्यकर्ता इस मीटिंग में शामिल रहे।