सामूहिक विवाह के माध्यम से बंधे पांच जोड़े पवित्र बंधन मे.

दर्द-ए दिल्ली


संवाददाता प्रिंस सोलंकी


यमुना विहार के गीता भवन में गरीब व जरुरतमंद सामूहिक विवाह का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ दिल्ली प्रदेश के सानिध्य में एकता नागरिक कल्याण समिति विजय पार्क मौजपुर द्वारा कराया गया। इस अवसर पर 5 जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ पूरे विधि-विधान से कराई गई।



कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद बैंड बाजे के साथ बारात का स्वागत किया गया। इस अवसर पर 1500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए पंडित जय कुमार शर्मा जल वाले गुरूजी, पूर्व सांसद जयप्रकश अग्रवाल, शाहदरा उत्तरी जॉन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर, घोण्डा विधायक श्रीदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद भजनपुरा रेखा रानी, चौधरी बिजेन्दर प्रधान, पीतम सिंह एडवोकेट, डॉ.यू.के.चौधरी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही। इस कार्यक्रम के आयोजन में एकता नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष नवीन सिंह परमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह चौहान, विशेष सहयोगी विजय बंसल, रोहतास कश्यप का अहम योगदान रहा। सामूहिक विवाह कार्य को संपन्न कराने में दशा परिवर्तन समिति विजय पार्क, आम सेवा समिति दिलशाद गार्डन, सनातन धर्म मंदिर व महिला मंडल, आजाद भोले सेवा समिति दिलशाद गार्डन, राधा कृष्ण सेवा समिति मौजपुर, जलसेवा प्रेम भाटिया पानी वाले संजय मोहल्ला, जय भारत मिशन, श्री नव दुर्गा कीर्तन मंडल गोरखपार्क, झंग सेवा समिति आदि संस्थाओं को अहम सहयोग रहा। पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाले इस कार्य के लिए आयोजन समिति को बहुत आभार व्यक्त किया। चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने समिति के सभी पदाधिकारियों एंव इस महान कार्य के सहयोगियों को धन्यवाद देते कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाहो को आयोजन गरीब व जरुरतमंद परिवारों के लिए वरदान सिद्ध होता है। संस्थाओं की इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए।



पूर्व पार्षदा रेखा रानी ने वर कन्याओं को आशीर्वाद देते कहा कि यह बहुत ही सराहनीय काम हैं, जिसे करने के लिए एकता नागरिक कल्याण समित ने कदम बढाया और सभी के सहयोग से यह कार्य पूरा हुआ। विशेष सहयोगी विजय बंसल ने कहा कि हमं बहुत खुशी हुई कि इस तरह की गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में हमें सहयोग करने का मौका मिला। एडवोकेट पीतम सिंह ने कहा कि कन्यादान महादान हैं और आज पांच कन्यों को कन्यादान करने का हमें मौका मिला, इसके लिए हम अपने आपको बहुत भाग्यशाली  मानते है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य दिल्ली श्रम कल्याण बोर्ड बबलू गोस्वामी, नवीन सिंह परमार, नरेंद्र पाल सिंह चौहान, विजय बंसल,  रोहतास कश्यप, पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र मावी भी शामिल है।