संबोली विस्तार में महिला की संदिग्ध हालात में मौत।

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-सन्नी गुप्ता।


ऊतर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार इलाके में स्थित संबोली विस्तार में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया। महिला का नाम मंजू (22) साल।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। जबकि मंजू के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्षेत्रीय एसडीएम को सौप दी है जानकारी के मुताबिकशिव विहार निवासी मंजू की शादी करीब आठ माह पहले मोनू से हुई थी। वह सबोली एक्सटेंन में परिजनों के साथ रहती थी  परिवार में मृतका के ससुर सोरन सिंहसास किरणपति मोनू और अन्य सदस्य है। मोनू निजी कंपनी में काम करता है।  परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान किया करते थे। और छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ते थे।


पडोसियों की माने तो मृतिका मंजू बहुत ही सीधे एंव सरल स्वभाव की थी।सुसराल में  पडताडित करने की बात उसनें मायके में पडोसियों को भी बताई थी।फिलहाल पुलिस नें एडीएम जांच के बाद शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के पति मोनू सहित परिवार वालों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।



जल्द ही नवविवाहिता की मौत का राज दिल्ली पुलिस सुलझा लेगी।