स्वच्छता के लिए जनता का सहयोग भी बेहद जरुरी,प्रमोद गुप्ता

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता सन्नी गुप्ता 


पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जॉन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता के वार्ड 45 में मंगलवार को स्वच्छता और निगम संबंधित समस्याओं को लेकर दौरा किया गया। इस दौरे में शाहदरा जोन चेयरमैन यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता शाहदरा व जॉन उपायुक्त संजीव कुमार और निगम अधिकारियों के साथ स्थानीय आरडब्लूए के सदस्य शामिल रहे। दौरे के दौरान उन्होंने इलाके की स्वच्छता और निगम संबंधित समस्याओं का जायजा लिया।



 


इस दौरान उपायुक्त संजीव कुमार ने इलाके के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिन समस्याओं का समाधान तुरंत हो सकता था, उनका तुरंत समाधान कराया और जो समस्याएं गंभीर थी, उनके समाधान के लिए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए। शाहदरा जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने तेज निगाहें संवाददाता बातचीत के दौरान बताया कि यह दौरा यमुना विहार वार्ड 45 ई में रखा गया, क्योंकि इलाके की जनता द्वारा स्वच्छता के बारे कई समस्याएं सामने आई थी। इनके निवारण के लिए उपायुक्त संजीव कुमार का दौरा कराया गया है। उन्हौने कहा कि स्वच्छता खबी ना समाप्त होने वाली समस्या है,



इसके लिए निगम कर्मचारियों के साथ जनता का सहयोग भी बेहद जरुरी है। स्थानीय निवासी विशेष महेश्वरी ने बताया कि स्वच्छता समस्या एक ऐसी समस्या है, जो प्रतिदिन होने वाली दिनचर्या के साथ चलती है। इसके लिए निगम के साथ-साथ हमारा भी फर्ज बनता है कि स्वच्छता के प्रति हम खुद भी ध्यान रखे और दूसरो को भी प्रेरित करें। तब ही इस समस्या का समाधान सम्भव है।  आरडब्लू अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने बताया कि निगम संबंधित समस्याओं को लेकर चेयरमैन प्रमोद गुप्ता के द्धारा समय-समय पर दौरा होता रहता है। इस दौरे में पंकज शर्मा, विशेष महेश्वरी, अर्जुन गुप्ता, अति निगम उपायुक्त ए. के. सिंह आदि के साथ इलाके के गणमान्य लोग उनके साथ रहे।