बालिका संस्कार आश्रम से गायब 9 लड़कियों के मामेल की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-रेनुका राजपूत



नईदिल्लीदिलशाद गार्डन स्थित बालिका संस्कार आश्रम से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मामले की फाइल जिला पुलिस से लेकर अपराध शाखा को दे दी गई। गौरतलब है कि जिले की पुलिस 5 दिन में 9 लड़कियों के बारे में कोई भी सुराग नहीं जुटा पाई।


                                                        


शाहदरा पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने इसकी पुष्टि की है। एक दिसंबर की आधी रात को 9 लड़कियां संस्कार आश्रम से संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी। इस संबंध में जीटीबी एनक्लेव थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच में जिले की कई टीमों पर लगाया, लेकिन नतीजा सिर्फ ही रहा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने शुरुआत में ही मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की थी, लेकिन इस पर फैसला बृहस्पतिवार को लिया गया। अब तक जांच में पुलिस को आशंका है कि ये लड़कियां नेपाल भाग चुकी हैं, क्योंकि 9 में से 8 लड़कियां नेपाल की रहने वाली है। नाबालिग लड़की बिहार की रहने वाली है। इन सभी को बीते मई में मानव तस्करी और देह व्यापार के गिरोह से मुक्त कराया गया था।