चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने यमुना विहार मे दौरा कर निगम समस्याओं की ली जानकारी

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-प्रिंस सोलंकी


उत्तर पूर्वी दिल्ली :- पूर्वी दिल्ली निगम शाहदरा उत्तरी जोन चेयरमैन व यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता प्रत्येक शनिवार को निगम सम्बंधित  समस्यायो को लेकर इलाके का दौरा करते है। इस दौरे में वे स्वंय इलाके में जाकर जनता की निगम परेशानी और इलाके की स्वचछ्ता की जानकारी लेते है। 8 दिसम्बर शनिवार का दौरा यमुना विहार सी 10 में किया गया।



इस दौरे में उन्होंने स्वयं इलाके के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जो समस्याएं तुरन्त समाधान हो सकती थी, उनको तुरन्त सामाधान कराया। दर्द-ए-दिल्ली संवाददाता से बातचीत में शाहदरा जॉन चेयरमैन ने बताया कि वह अपने वार्ड में प्रत्येक शनिवार स्वच्छता संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हर एक ब्लाक में इसी तरह का दौरा आयोजित करते हैं, ताकि उनके वार्ड में किसी प्रकार की कोई निगम संबंधित समस्या ना रहे। आज के दौरे में भी उन्हौने सी-10 की जनता से उनकी निगम समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरे में उनके साथ निगम संबंधित अधिकारी व बागवानी विभाग, बिजली विभाग, व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दौरे में उनके साथ सम्बंधित निगम अधिकारों के सहित स्थानीय आरडब्ल्यू फेडरेशन अध्यक्ष आर.आर.वर्मा,  य़श धींगरा, पंकज वर्मा, बिजय बहादुर गौड सहित इलाके के गणमनाय लोग मौजूद रहे।