हरियाणा के भाजपाइयों ने ली दिल्ली में आप की सदस्यता

Written by :- सन्नी गुप्ता 


नई दिल्ली : हरियाणा के कैथल में होने वाली स्कूल-अस्पताल रैली से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सेंध लगानी शुरू कर दी है। भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप की सदस्यता ग्रहण की है। केजरीवाल कैथल में 15 दिसंबर को रैली करेंगे।.... 



 


बुधवार को भाजपा कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय भारद्वाज सहित कई भाजपा पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी में शामिल किया। कैथल के रहने वाले भारद्वाज, इंसाफ मंच के यूथ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। इस मौके पर भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि जनता को भी धोखा दिया है। वहीं भाजपा कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कैथल के जिला प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई थी, लेकिन खट्टर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इस बीच भारत-तिब्बत सहयोग मंच के देवी प्रसाद शर्मा, इंसाफ मंच कैथल के पूर्व जिला प्रधान कृष्णानंद स्वामी, पूर्व जिला प्रधान देव सागवाल ने भी पार्टी की सदस्यता ली