महिला कांग्रेस द्धारा संस्कार आश्रम से गायब नौ लड़कियों के लिए विरोध मार्च

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-दिनेश कुमार सोलंकी



प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संस्कार आश्रम दिलशाद गार्डन से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। महिला कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए राजीव भवन से दिल्ली सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। हालांकि उन्हें सचिवालय तक जाने नहीं दिया। महिलाओं ने विरोध मार्च में दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की मांग की। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जब तक इन सभी लड़कियों का पता नहीं चल जाता महिला कांग्रेस सड़कों पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदर्शनकारी महिलाओं में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, निगम पार्षद अमर लता सांगवान, पूर्व निगम पार्षद भजनपुरा रेखा रानी, गुड्डी देवी, कुसुम चौहान, गीता शर्मा, इंदू सूरी, आशा गांधी, सविता मुन्ना, कांता शर्मा तथा सभी जिला अध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद थी।