महिलाओं ने भरी हुंकार वन्स मोर मोदी सरकार......
Reported by :- Kamal Pawar 

 

नई दिल्ली:- दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित हुंकार रैली में महिलाओं ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया I केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उन्हें घर-घर पहुंचाने का आह्वान महिलाओं से किया I

 

स्मृति ईरानी ने 2012 में गुजरात की महिला कार्यकर्ताओं के संकल्प को याद किया I उन्होंने कहा कि गुजरात की महिलाओं का संकल्प मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का था I अब दिल्ली की बहनों ने उन्हें दोबारा देश की बागडोर देने का संकल्प लिया है I तो निसंदेह नरेंद्र मोदी  2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे I इसके लिए दिल्ली की तरह अन्य राज्यों में भी महिला हुंकार भरेंगे I उन्होंने भाजपा को जीत दिलाने  के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया I उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है उन्होंने कहा कि महिलाओं को पोषक आहार देने के लिए देश के 550 जिलों में पोषण योजना शुरू की गई है I उज्जवल योजना के तहत साढ़े पांच करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं I 8 करोड महिलाओं तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए 12800 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं


 

दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा देश के विकास में महिलाओं की अहमियत समझती है I और इनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में महिलाओं की असुरक्षा का मुद्दा उठाया और इसके लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया I उन्होंने आम आदमी पार्टी पर महिला सुरक्षा को लेकर एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया I  कहा कि दिल्ली में आश्रय  ग्रह से 9 बेटियां गायब हो गई I  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में तीन बेटियां भूख से मर गई I आम आदमी पार्टी के नेताओं पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैंI  सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है I उन्होंने नारा दिया ''महिलाओं की हुंकार वंस मोर मोदी सरकार'' भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भाजपा का मूल ध्येय है सांसद मीनाक्षी लेखी रमेश बिधूडी व प्रवेश वर्मा ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी रैली की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पराशर झा ने किया I  कार्यक्रम प्रभारी राजेश भाटिया ने रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया I रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन केंद्रीय राष्ट्रीय मंत्री विजय गोयल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सांसद महेश गिरी डॉ उदित राज दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे I