भजनपुरा ब्राह्मण सभा के दोबारा अध्यक्ष बने देवदत्त शर्मा

 पूर्वी दिल्लीः भजनपुरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विधायक श्रीदत्त शर्मा ने विधायक बनने के बाद राजनीतिक कार्यो में ज्यादा व्यस्त होने के कारण समाज को समय नही दे पा रहे थे। इसलिए उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व इस संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया था। ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी ने इस पर चचर्ता करते हुए देवदत्त शर्मा को 6 माह के लिए कार्यकारी अध्य़क्ष मनोनित कर दिया। अब 6 माह बीत जाने पर संस्था ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराया। जिसका आयोजन पंडित यादराम पब्लिक भजनपुरा स्कूल रहा।



              चुनाव अधिकारी भजनपुरा कॉ-ओपरेटिव के महासचिव आर.के.शर्मा व शीतला कॉ-ओपरेटिव प्रबंधक देवेन्द्र शर्मा को बनाया गया। चुना प्रक्रिया शुरु होने से पूर्व ही सभी नें देवदत्त शर्मा के पिछले कार्यों को देखते हुए उन्हें निरविरोध चुनने का प्रस्ताव रखा, जिसको लिए सभी ने सहमति द दी और देवदत्त शर्मा को दोबारा ब्राह्मण समाज भजनपुरा (पंजी.) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर विधायक श्रीदत्त शर्मा, रामदेव, एस के पंडित, सत्यप्रकाश, मामचंद, नारायण वत्स, विनोद शर्मा व सभी संरक्षक मौजूद थे। निर्विरोध चुने जाने पर देवदत्त शर्मा को सभी ने बधाई दी। विधाक श्रीदत्त शर्मा ने इस मौके पर नवनियुक्त अद्यक्ष देवदत्त शर्मा को बंदाई दी और उम्मीद की ,कि देवदत्त भजनपुरा ब्राह्मण समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।   आर.के.शर्मा ने कहा कि चुनाव की जरुरत ही नही पडी। देवदत्त शर्मा के समाज के लिए किए कार्यों की वजह से इस पद पर दोबारा सुशोभित किया गया है।


 


    देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि देवदत्त ब्राह्मण समाज को आगे ले जाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहते है और समाज को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देते है। देवदत्त शर्मा ने वहीं सभी के सम्मान अपनी टीम की घोषणा की जयप्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा और डॉक्टर प्रकाश शर्मा, संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष व डॉक्टर कमलेश उपाध्याय को महासचिव, ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर टीम के अन्य साथी मोहन शर्मा, कमलेश शर्मा, पवन जोशी को भी समिति से कार्यभार सौंपा गया। देवदत्त शर्मा ने कहा कि समाज ने मुझे दोबारा जो स्ताई रुप से जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।