निगम अधिकारियों के साथ चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने यमुना विहार में दौरा कर ली निगम समस्याओं की जानकारी

Reported by :- Kamal Pawar


पूर्वी दिल्ली :- स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना साकार करने में सभी संस्थाएं व भाजपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर लगातार सहयोग कर रहे  हैं। इसी श्रंखला में पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन चेयरमैन व यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता भी लगातार इस सपने को साकार करने का हर एक संभव प्रयास कर रहे हैं। जिससे स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत का सपना जल्द साकार हो सके। इसी के मद्देनजर प्रत्येक शनिवार को किए जाने वाला दौरा 21 दिसम्बर को  यमुना विहार सी7 में आयोजित किया गया। जिसमें पार्षद ने स्वयं स्वच्छता के चलते व निगम संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इलाके का दौरा किया। जिसमें उन्होंने स्वयं इलाके के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हांसिल कर उनका समाधान किया। जिन समस्याओं का समाधान तुरन्त नही हो सकता था, उनको अधिकारियो की डायरी में नोट कर  शीघ्र समाधान के लिए कहा।



तेज निगाहें से बातचीत में शाहदरा जोन चेयरमैन ने बताया कि वह अपने वार्ड में प्रत्येक शनिवार स्वच्छता संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हर एक ब्लाक में इसी तरह का दौरा आयोजित करते हैं। जिससे उनके वार्ड में किसी प्रकार की कोई निगम संबंधित समस्या ना रहे। जिसमें उनके साथ निगम संबंधित अधिकारी व बागवानी विभाग, बिजली विभाग व अन्य विभाग सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहते हैं। जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत उसका समाधान किया जाए। इस शनिवार के दौरे में उनके साथ स्थानीय आरडब्ल्यू के सदस्य, विजय बहादुर, पंकज वर्मा, पंकज झा और निगम संबंधित अधिकारी व इलाके की जनता भी  उपस्थित रही।