पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में बच्चों की संख्या घटी.

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-प्रिंस सोलंकी


पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में बच्चों की संख्या घट रह रही है। इस तरह के करीब 15 स्कूलों को बंद पूर्वी निगम ने बंद करने का निर्णय लिया है। क्योंकि इन स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम है। इन स्कूलों के बच्चों को उसी भवन में चलने वाले अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।



पूर्वी निगम में अब 367 प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। इनमें 1.81 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। निगम के 15 स्कूलों में बच्चों की संख्या में काफी कमी हो गई है। विभाग की छानबीन में पता चला है कि कई वजहों से इनमें बच्चों की कमी आई है। इससे इन स्कूलों को चलाने से निगम के ऊपर बोझ बढ़ रहा है। स्कूलों का विलय करने से निगम और बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगा। जिन स्कूलों को बंद किया जा रहा है उनमें अधिकतर बच्चों की संख्या 200 से कम रह गई है। नंद नगरी के एक स्कूल में बच्चों की संख्या मात्र 84 है। निगम के बंद होने वाले स्कूल ज्वाला नगर, ब्रजपुरी, कांति नगर, कैलाश नगर, मयूर विहार पॉकेट 4, त्रिलोकपुरी ब्लॉक-16 व 22, कल्याण बास, पांडव नगर, नत्थू कॉलोनी, ताहिरपुर नं.-1, नंद नगरी बी-4, नंद नगरी ए-4 और नंदनगरी ए-2 के स्कूल शामिल हैं। इस व्यवस्था में 15 प्रिंसिपलों के अलावा शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अन्य जगहों का उपयोग किया जा सकेगा।