संस्कार आश्रम से गायब 9 लडकियो के खिलाफ भाजपा का सांकेतिक धरना

दर्द-ए-दिल्ली


संवाददाता-सन्नी गुप्ता


दिल्ली के संस्कार आश्रम से 2 दिन पहले हुई 9 बेटियों के अचानक गायब होने से हड़कम्प मचा हुआ है। सभी यही जाना चाहते है कि आखिर उन 9 बेटियों के साथ हुआ किया और कहां गयी। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला की ओर से संस्कार आश्रम के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठ गए । जिसमे उनकी मांग है कि  दिल्ली सरकार जल्द से जल्द उन बेटियों के बारे में पता लगाएं जो संस्कार आश्रम से गायब हुई है। वही उत्तर पूर्वी नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष कैलाश जैन ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगते हुए  कहा कि ये सभी बेटियां आप पार्टी के नेता और उनके मंत्रियों की अय्याशियों के लिए संस्कार आश्रम से गायब की गई है। नवीन शाहदरा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु सिसोदिया ने साफ टूर पर आरोप लगते हुए कहा की  सब अरविद केजरीवाल की साजिश है जिसके तहत बेटिया गायब की गई है। दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है और खुद ही उनको गायब करती है...