'सफाई कर्मचारियों के हित में कार्य करें आयुक्त'

Reported by-सन्नी गुप्तार्पूर्वी दिल्ली- दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की नई आयुक्त दिलराज कौर को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यूनियन के दिल्ली प्रदेश संरक्षक जय भगवान चारण के नेतृत्व में पदाधिकारियों कि आयुक्त के साथ बैठक भी हुई, जिसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को रखा गया।यूनियन के नेताओं ने आयुक्त से आग्रह किया कि वह सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण सहायकों) के हित में कार्य करें। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीत चंदेल, महासचिव विनोद चौहान, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष मोहिनी चंदेल, धर्मवीर भगवाने, राकेश चारण, संजय, उपेंद्र सैरयार,विजय,शेखर उप्रेती,आशू आदि शामिल रहे।