सीवर लाइन डलने से गोकलपुरी विधान सभा में इलाके के लोगो की राह कठिन, गलियों की हालत खराब !

Reported by :- संदीप कुमार 


राजधानी में जहां क्षेत्रीय विकास को लेकर बड़ी बड़ी बातें की जा रही हैं। वहीं दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी जनता के विकास के लिए नई नई योजनाएं धरातल पर ला रहे हैं। वही उन्हीं की गोकलपुरी विधानसभा क्षेत्रीय विकास की दौड़ में सबसे पीछे चल रही है। जबकि यहां के विधायक चौधरी फतेह सिंह स्वंय दिल्ली  सरकार के यमुना विकास बोर्ड चेयरमैन है। उन्ही की विधानसभा में अब इलाके के लोगों की राह काफी कठिन हो चली है। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा सभी जगह सीवर लाइने बिछाने का काम जोरों पर चल रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड रहा है।  



वहीं चार खम्भे वाली गली के स्थानीय निवासी  सोनू  कुमार ने बताया कि यहां लगभग पिछले 5 महीनों से इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा सिविल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लेकिन काम करने के बाद गड्ढों को यूहीं खुला छोड़ दिया है यही नहीं खुदाई करने के बाद जो मिट्टी निकलती है उससे नालियों में भर जाती है। जिसके भरने के कारण नालियां बंद हो जाती हैं और नालियों का गंदा पानी गली में भर जाता है। गलियों में जलभराव की समस्या कई कई दिनों तक यूं ही बनी रहती है। जिससे मच्छर पैदा होने का खतरा मंडरा रहा है।



स्थानीय निवासी  सोनू  कुमार



 स्थानीय निवासी विक्की माहौर


स्थानीय निवासी विक्की माहौर ने बताया कि सुबह के समय यहां से सैकड़ों स्कूली बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ता है। बहुत सी बार तो छोटे-छोटे बच्चे इस गंदे पानी में गिर भी जाते हैं। रात के समय गली में अंधेरा होने के कारण यह परेशानी बहुत खतरनांक साबित हो जाती है। जिसमें इतनी बदबू आती है कि यहां खड़ा होना तो दूर यहां से गुजरना भी दुर्बर हो चलता है।  इस बात को लेकर हमने स्थानीय निगम पार्षद को कई बार शिकायत की, लेकिन वह संसाधनों की कमी व कर्मचारियों की कमी को कह कर टाल देती हैं।


 दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइनों से इलाके के की जनता को होने वाली जन समस्याओं को तेज निगाहें लगातार   प्रकाशित करता आ रहा है। जिससे स्थानीय जनता को हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।


 


यमुनापार विकास वोर्ड चेयरमैन एंव स्थानीय विधायक चौधरी फतेह सिंह से तेज निगाहें से बातचीत में कहा कि सीवर लाइन बिछाने का काम जैसे ही समाप्त हो जाएगा। उसके तुरंत बाद 6 करोड़ की लागत से मंडोली विस्तार फेस 1 ,फेस 2, फेस 3 में सड़क निर्माण कार्य दुवारा से शुरु कर दिया जाएगा। जिसमें लगभग अभी 3महीने का समय लगेगा।  वहीं इलाके के निगम पार्षदों के बारे उन्हौने बताया कि निगम संबंधित समस्याओं को अगर पार्षद अपनी जिम्मेदारी से निभाएं तो इस तरह की समस्याएं का समाधान जल्द हो जाए। लेकिन पार्षद अपने काम ना करने की इच्छा से विधायक पर बातों को डाल कर अपना पल्ला झाड़ देते है।