विवेक विहार में बंधन बैक की नई ब्रांच की हुई शुरुआत

Reported by :- Kamal Pawar


पूर्वी दिल्ली :- बंधन बैक सन् 2014 में भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया से यूनिवर्सल बैंक का लाइसेंस प्राप्त कर 23 अगस्त2015 को 501 बैंक शाखाओं के उद्घघाटन के साथ अपने बैंकिंग व्यवसाय की शुरुआत की। महज सवा तीन साल में 938 बैंक शाखाओं और 3010 डोरस्टेप सर्विस सेन्टर जो कि 34 राज्य और केंद्र शासित क्षेत्रो में फैले हुए हैं, के साथ निजी बैंको की श्रेणी में देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंकिंग आउटलेट नेटवर्क बन चुका है। बैंक अपने 31000 से ज्यादा कर्मचारियों के माध्यम से 1.41 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों कि सेवा कर रहा है।



इसी कड़ी में बैंक ने विवेक विहार में जनता की सेवा में अपनी नई शाखा का शुभाम्भ किया। विवेक विहार फेज 1 स्थित नई शाखा का शुभारम्भ विधान सभा अध्यक्ष एंव विधायक रामनिवास गोयल एवं शाहदरा जिले के जिला न्यायाधीश के. महेश के साथ टैक्सेशन बार एशोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता कर कमलों द्वारा फीता काटा और द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक रामनिवास गोयल ने बंधन बैंक द्वारा उनकी विधान सभा क्षेत्र में खोली नई शाखा के लिए बंधन बैंक टीम का आभार व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद की कि बैंक ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। जिला न्यायाधीश के.महेश ने बंधन बैक के बढते कदम पर उनकी समसत टीम को शुभकामनाएं देते हुए नई शाखा विवेक विहार के शुभारम्भ की बंधाई दी। इस अवसर पर दिल्ली कलस्टर हैड वाइस प्रेसीडेन्ट अनीश रोशन व बैंक प्रबंधक नागेन्द्र त्यागी आए अतिथियों का गुलदस्ते भेट कर स्वागत किया। इस मौके पर अनीश रोशन ने बताया कि आपका धन बैंक के द्वारा किसी ग़रीब के आर्थिक स्वावलंबन मे की गई सहायता के काम भी आता है।



बंधन बैंक 80 लाख से ज़्यादा जरूरतमंद महिलाओं के माध्यम से उनके परिवार की ख़ुशहाली और आर्थिक तरक़्क़ी का माध्यम बन चुका है। बैक प्रबंधक नागेन्द्र त्यागी ने इस मौके पर आये समस्त अतिथियों एंव जनता का आभार व्यक्त करते कहा कि हमारी कोशिश है कि हम अपनी सेवाओं के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे। आप जब बंधन बैंक मे जमा रखते हैं तो न सिर्फ आपको अपनी बचत पर ज़्यादा ब्याज का लाभ और उम्मीदों के अनुरूप सुविधाएँ मिलती हैं। तो देर मत कीजिए, आइये जुड़िए भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते हुए बंधन बैक से और लाभ उठाइए। इस मौके पर बंधन बैंक के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टैक्सेशन बार एशोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी अविनाश मित्तल, महेश चंद अग्रवाल सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रहे।