यादगार रहा सलमान खान का 53 वां जन्मदिन....

Reported by :- चेल्सी रघुवंसी 



सलमान खान गुरुवार को 53 साल के हो गए। 27 दिसम्बर 1965 को मुंबई में जन्मे सलमान परिवार के साथ ही जन्मदिन मनाना पसंद करते हैं। इस बार भी उन्होंने काम से वक्त निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। सलमान इन दिनों ‘बिग बॉस12’ और फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जन्मदिन मनाने के लिए वह पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने मीडिया और फैंस के बीच अपना बर्थडे केक काटा। बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के साथ सलमान नजर आए। उनकी करीबी दोस्त कही जाने वाली यूलिया वंतूर भी पार्टी में मौजूद थीं। ‘भारत’ फिल्म में सलमान की को-स्टार कट्रीना कैफ भी पार्टी में पहुंचीं। मौनी रॉय, रितेश सिधवानी, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा समेत करीबी दोस्तों ने पार्टी में शिरकत की। फार्महाउस से जन्मदिन के कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ भी डांस किया। शाह रुख खान ने उन्हें ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, ‘सलमान खान के फैन के तौर पर मेरा सफर 2009 में शुरू हुआ था और मैं आज भी उनका फैन हूं। जीवन में बहुत लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। हैप्पी बर्थडे सलमान खान।’