यू-र्टन की चौडाई कम करने पर जाम से मिलेगी निजात—श्रीदत्त शर्मा

Reported by-सन्नी गुप्ता


उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता जाम की समस्याओं से जूझती रहती है। कभी शास्त्री पार्क का जाम तो कभी सीलमपुर का या फिर यमुना ब्रिज पर लगने वाला जाम I इसी के चलते दिल्ली सरकार द्वारा यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया गया और 4 नवंबर 2018 को इसका शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया गया।जिससे जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके, लेकिन सिग्नेचर ब्रिज को जोड़ने वाला वजीराबाद रोड जाम का हिस्सा बन गया है क्योंकि सिग्नेचर ब्रिज पर कोई यू-र्टन नहीं दिया गया जिसके चलते I सिग्नेचर ब्रिज से आने वाले वाहनों का सारा भार यमुना विहार सी ब्लॉक स्थित यू-र्टन पर आ गया I यू टर्न करने वालों की वजह से यहां घंटो जाम का सामना यात्रियों को करना पडता है।दरअसल (पीडब्ल्यूडी) विभाग की ओर से इस यू-र्टन को दोबारा से बनाया जा रहा है। जिसमें इस यू-र्टन की चौड़ाई को कम किया जा रहा है। जिससे यहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके। इस मामले को लेकर  दर्द-ए-दिल्ली संवाददाता ने स्थानीय विधायक श्रीदत्त शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली को जाम मुक्त कराने के लिए सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया, लेकिन ब्रिज पार करने के बाद यमुना विहार सी ब्लॉक पर जाम की समस्या गंभीर बन गई। इसका कारण लगभग 3 साल पहले बनाया गया यू-र्टन काफी  बड़ा बनाया गया था जिसके कारण  सिंगल लाइन में ही वाहन गुर्जर पाते थे जिसके कारण यह जाम लग जाता था।


इस समस्या के समाधान के लिए यू-र्टन को दोबारा से तोड़कर छोटा किया जा रहा है। जो लगभग एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को इस जाम से छुटकारा मिलेगा। वही यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने बताया कि यहां यू-र्टन के चक्कर में घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। क्योंकि सिग्नेचर ब्रिज पर एक भी कट नहीं बनाया गया है। जिससे हम वहां से निकल सकें। ब्रिज पार करने के बाद पहला यू-र्टन यमुना विहार सी ब्लॉक पर ही बनाया गया है। जो काफी छोटा और चौड़ा बना हुआ है। वाहनों को निकलते वक्त जाम जैसी समस्या बन जाती है। जिसके कारण उनको घंटो घंटो जाम में फंसा रहना पड़ता था और सुबह हो या शाम यह समस्या अपना विकराल रूप में होती है।