आप ने भाजपा- कांग्रेस में लगाई सेंध...

REPORTED BY :- सन्नी गुप्ता 


लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) अभी से ही दूसरे दलों के मजबूत और स्थानीय कार्यकर्ताओं को आप से जोड़ रही है। मंगलवार को आप मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पांडेय की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने आप की सदस्यता ली। इसमें प्रदेश से लेकर जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।


 


आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता भी अर¨वद केजरीवाल के साथ आ रहे हैं। दिल्ली के कामकाज और नई विकास नीतियों का असर जनता के साथ-साथ दूसरी पार्टी के नेताओं पर भी हो रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला होगा। जिन लोगों ने मंगलवार को आप का दामन थामा, उनमें कांग्रेस के बुराड़ी क्षेत्र की मजबूत नेता राजवाला व वीपी स्कॉट शामिल हैं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी सोढ़ी, भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जार्ज थॉमस, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य चमन गौड़, भाजपा महिला मोर्चा की नेता पुष्पा शर्मा व तिमारपुर से भाजपा नेता आमिर हसन आप में शामिल हुए। इनमें से अधिकतर नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के लोकसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। रजनी सोढ़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामकाज से मैं काफी प्रभावित हुई, इसलिए आप का दामन थामा है। भाजपा ने जनता की सेवा के दृष्टिकोण से मुङो निराश किया। जार्ज थॉमस ने कहा कि भाजपा बांटने और तोड़ने की राजनीति करती है।