भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

reported by : प्रीति गौतम 



पूर्वी दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को लेकर काम कर रही है वही बीजेपी में अपनी मेहनत और लग्न से आगे बढ़ने वाले उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर का 39 वा जन्मदिवस उनके निवास यमुना विहार पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी जिले के तमाम मंडलो के पदाधिकारियो सहित नवीन शाहदरा जिला के मंडल एवम् मोर्चा के लोग सामिल हुए। विधिविधान से उनका मंत्रोच्चारण के साथ तिलक किया गया उसके बाद बधाइयां देने वालो का तांता लगा रहा और किसी ने केक काटकर तो किसी ने फूलमाला पहना कर तो तो किसी ने पुष्प गुच्छ देकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने तेज निगाहें से बातचीत में कहा कि अजय महावर पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उनका हर संभव प्रयास होता है कि पार्टी के कार्यों को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाए। उनके जन्मदिन पर उनको ढेरों शुभकामनायें। सोनिया विहार निगम पार्षद सुषमा मिश्रा ने भी जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।



 


जन्मदिन के अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जन्मदिन पर इतना सुंदर कार्यक्रम करने ही खुशी जाहिर की ओर उनका अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में ओबीसी जिला अध्यक्ष हरेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र शाहू महामंत्री, डॉ पाल, मीडिया सयोजक ओबीसी मोर्चा जितेंद्र प्रसाद, बंदना शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सादतपुर वंदना शर्मा , सचिन गोस्वामी आदि गणमान्य लोग उपस्थित लोगों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया।