हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रगति को प्रदर्शित करता है गणतंत्र दिवस..

Article by : Nikita Kashyap


गणतंत्र शब्द केवल शब्द मात्र ही नही बल्कि दो ऐसे वाक्यों का का मेल है जिसमे हमारा पूरा भारतवर्ष समाहित है। गण तथा तंत्र जिसका अर्थ है गणों दुवारा चुना गया तंत्र, जिसे लोकतंत्र कहते है। 26 जनवरी 1950 वो तारीख़ है जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ एवं इसी उपलक्ष में हम आज तक इस पावन पर्व को बेहद ही हर्षोल्लास और प्रशांता से मनाते है। हमारा संविधान विश्व में सबसे लंबा लिखित संविधान है। जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महापुरूष ने लिखा था। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक उत्सव की तरह मनाता है। हम भारत के वासी है और इस बात पर गर्व करते है की हमने ऐसी धरती पर जन्म लिया है जहा चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंहराजगुरूसुभाष चन्द्र बॉस जैसे क्रान्तिकारी तथा महात्मा गाँधी, बाल गंगाधर तिलकजवाहर लाल नेहरु जैसे देशभक्त ने जन्म लिया था। इस दिन राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक स्थल लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद देश के प्रधानमन्त्री भाषण देते हैं। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां हर साल बहुत धूमधाम से की जाती है। इस दिन हमारे देश  में अनेक प्रकार की झांकियां निकलती है। जिसमे देश के सभी राज्य शामिल होते है। इस दिन लाल किले से इंडिया गेट तक झांकियों का प्रदर्शन होता है। भारत में आजादी के बाद विविधता में एकता” के अस्तित्व को दिखाने के लिये देश के विभिन्न राज्य भी खास झाँकियों के माध्यम से अपनी संस्कृतिपरंपरा और प्रगति को प्रदर्शित करते है एवम अनेक नृत्य प्रस्तुती की जाती है।  


इस शुभ दिवस के अंतिम पड़ाव में अनेक विजेता एवं पुरस्कार अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिनसे एक नया अनुभव होता है। गणतंत्र कार्यक्रम के अंत में तीन रंगों (केसरियासफेदऔर हरा) के फूलों की बारिश वायु सेना द्वारा की जाती है जो आकाश में राष्ट्रीय झंडे का चिन्ह् प्रदर्शित करता है।  दिवस के पूरे दिन को यादगार बनाया जाता है। जिसकी सूरज ढ़लते - ढ़लते चमक और अधिक बढ़ जाती है  रात में संसद भवन और राष्ट्रपति भवन को रोशनी से सजाया जाता है। दुकानों एवं राजमार्गो को भी सजाया जाता है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है की मानो शाम अंधकार की नही नये प्रकाश की है। इतने विशाल उत्सव का संचालन और सुरक्षा दोनों ही बहुत बड़ी चुनौती है। जिसका सामना करने के लिए बन्दोबस्त तैयारी अत्यन्त आवश्यक है। भारतीय गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए बहुत ही खास अवसर हैयह दिन हमें अपने देश में स्थापित गणतंत्र और संविधान का महत्व समझाता है। यह वह दिन हैजो हमें हमारे देश के गणतंत्र के महत्व और इसके इतिहास से परिचित कराता है।