जनता के लिए खुलेगा यूपी लिंक रोड फ्लाईओवर,नोएडा से आने-जाने वालो को मिलेगी रहत...
Reported by : kamal pawar

 

नई दिल्ली : यूपी लिंक रोड पर मयूर विहार फेज-एक के सामने बनाया गया फ्लाईओवर 25 जनवरी को जनता के लिए खोल दिया जाएगा I मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे I इसका लाभ नोएडा की ओर से लक्ष्मी नगर चुंगी की ओर जाने वालों को मिलेगा I यहां पर 2010 से सिंगल फ्लाईओवर बना है जिसका उपयोग लक्ष्मी नगर चुंगी की ओर से नोएडा की और जाने वाले लोग करते हैं I

 

अभी इस रोड पर नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले रूट पर मयूर विहार फेज-एक की क्रॉसिंग के आस-पास लोगों को सुबह शाम भारी जाम से जूझना पड़ सकता है I मगर अब एक किलोमीटर लंबे इस नए फ्लाईओवर से यह परेशानी भी दूर हो जाएगी अभी नोएडा लिंक रोड पर अक्षरधाम रेलवे क्रॉसिंग एनएच-24, और समाचार अपार्टमेंट के सामने दोनों साइड आने-जाने के लिए फ्लाईओवर बने हैं I जबकि मयूर विहार फेज-एक पर केवल नोएडा की तरफ जाने वाले रूट पर सिंगल कैरिज वे फ्लाईओवर था I अब दिल्ली सरकार ने बारापूला फेज-तीन योजना के तहत यहां दूसरी साइड भी फ्लाईओवर बना दिया है I

 


 

बारापूला फेज-तीन  के तहत मयूर विहार से सराय काले खां के बीच बनने वाली एलिवेटेड रोड सीधे इसी फ्लाईओवर से जुड़ेगी I  यानी भविष्य में लोग यहां से सीधे सराय काले खां की तरफ आ- जा सकेंगे हालांकि अभी यमुना के किनारे जमीन अधिग्रहण का काम रुका होने के कारण बारापूला फेज-तीन  के मुख्य भाग का काम रुका हुआ है I

 

कालिंदी कुंज पर यमुना पर बना पुल शुक्रवार को चालू हो जाएगा I इससे दिल्ली नोएडा आने-जाने वालों को जाम से कुछ राहत मिल जाएगी I लेकिन जाम पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद नहीं है I

 

नया पुल चालू हो जाने से पुराना पुल दिल्ली से नोएडा जाने के लिए वन-वे हो जाएगा I वहीं नोएडा से दिल्ली का यातायात नए पुल से गुजरेगा I दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार नए पुल से दिल्ली के लिए उतरने पर चौराहे पर बॉटलनेक बनेगा I  जिससे यहां जाम लगेगा ही वहीं जैतपुर, मीठापुर, मदनपुर खादर ,मोलड़बद व फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले लोगों के लिए यहां पर कम समय वाली रेड लाइट रहेगी I इसकी वजह से यहां जाम लगने की आशंका है वही ओखला मोड़ पर भी अगर कट को बंद नहीं किया गया तो दोनों ओर से जाम लगने की आशंका बनी रहेगी I हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस नए पुल की सबसे पहली प्राथमिकता दिल्ली नोएडा के यातायात को वन-वे  करना है बाकी समस्याओं को बाद में देखा जाएगा I