महिला सुरक्षा व स्वरोजगार पर हुई चर्चा...

REPORTED BY :- सन्नी गुप्ता 


पूर्वी दिल्ली : गीता कॉलोनी में सार्थक शिक्षा समिति की ओर से महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। सार्थक शिक्षा समिति की अध्यक्ष मीरा सभरवाल ने बताया कि वे समय-समय पर महिलाओं के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराती रहती हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं उनके साथ जुड़ें और जागरूक हो सकें।



इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार किस तरह का काम करना चाहिए, इस पर चर्चा की गई। महिलाओं की सुरक्षा व स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया गया, जिससे उन्हें किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रुचि की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से भी महिलाओं को परिचित कराया गया। सभी लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने व उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन आदि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर आदि प्रशिक्षण में भाग लेकर महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।