मैत्रीपूर्ण व्यवहार छात्रों के व्यक्तित्व को अलग पहचान देता है—सी.एम.पटेल

Reported by : kamal pawar



पूर्वी दिल्ली : लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल कबीर नगर बाबरपुर रोड में लोहड़ी का त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने भाषण से की जिस में लोहड़ी मकर संक्रांति और पोंगल के महत्व मुख्य आकर्षण है। इन्हीं का अनुसरण करते हुए पंजाब की रंगत लिए छात्रों ने अपने नृत्य व गीतों से कार्यक्रम का समा बांध दिया। स्कूल के आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्र भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी अपने एक छोटी सी नाटिका द्वारा धमकाने के विरुद्ध अभियान का अनुसरण किया। नाटिका द्वारा छात्रों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया गया व अन्य छात्रों के साथ गुंडागर्दी और उन्हें परेशान करने के बुरे परिणामों से अवगत कराया गया। इव अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका सीएम पटेल और चेयरमैन राजेश दुआ द्वारा लोहड़ी पूजन किया गया। लोहड़ी के अलार्म के चारों ओर छात्रों ने नृत्य करके उत्सव में चार चांद लगा दिए।



उसके पश्चात सी.एम. पटेल ने छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश दिए और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि मैत्रीपूर्ण व्यवहार छात्रों के व्यक्तित्व को अलग पहचान देता है।  अंत में प्रधानाचार्या अनीता महाजन ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी व छात्रों को मैत्रीपूर्ण व्यवहार से रहने का संदेश भी दिया।