मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संभालेंगे,2019 लोस चुनाव की कमान....

Reported by :- संदीप कुमार 


आगामी लोकसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी रणनीति की कमान अपने हाथों में ले ली है।



 


आप पार्टी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़गोवा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब को लेकर पार्टी रणनीति तैयार कर चुकी है। जबकि हरियाणा को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठकें ले रहे हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए आगामी 10 जनवरी से बैठकें होंगी। सबसे पहले दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट को लेकर बैठक होगी। इसमें लोकसभा प्रभारी, सभी पदाधिकारी और इस सीट के संबंधित मुख्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। करीब आठ सौ कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसी तरह 11 जनवरी को नई दिल्ली , 12 जनवरी को पूर्वी दिल्ली, 13 जनवरी को उत्तरी-पूर्वी व उत्तरी पश्चिमी तथा 15 जनवरी को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट को लेकर बैठक होगी। पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय का कहना है कि भले ही पश्चिमी दिल्ली सीट के लिए अभी तक प्रभारी घोषित नहीं हुआ है। मगर कार्यकर्ता अन्य सीटों की तरह ही यहां पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री बहुत गंभीर हैं। पार्टी विस्तार से लेकर हर प्रकार के फैसलों पर नजर रख रहे हैं। उनका साफ निर्देश है कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को इन सभी राज्यों में जन जन तक पहुंचाया जाए।


केजरीवाल ने नायडू के साथ की चर्चा:


आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन के प्रयास को लेकर मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से आंध्र भवन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने राष्ट्रीय फलक के मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को लेकर अर¨वद केजरीवाल व चंद्रबाबू नायडू के बीच इस तरह की कई बार चर्चा हो चुकी है।