नवनियुक्त टीम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को शिखर तक ले जाने के लिए पूरा प्रयास करेगी—अजय सिंह.

Reported by : kamal pawar 


पूर्वी दिल्ली, 27 जनवरी, रविवार को सोनिया विहार ई ब्लॉक के ब्लॉकध्यक्ष विशाल सिंह के निवास पर सुबह मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में प्रदेश एवं जिले के संगठन विस्तार एवं मजबूती के संदर्भ में व्यापक परिचर्चा हुई। इसके साथ ही मार्च में होने वाले चौथे वार्षिकोत्सव की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई एवं सुझाव प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में उत्तर पूर्वी जिले के विस्तार क्रम में सुभाष सिंह को ई ब्लॉक का संरक्षक एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश सिंह को  ब्लॉक का उपाध्यक्ष, मनोज सिंह को  ब्लॉक का सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने नवनियुक्त टीम को बंधाई देते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद हैं कि हमारी नवनियुक्त टीम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को शिखर तक ले जाने के लिए पूरा प्रयास करेगी। 



इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंहप्रदेश सचिव प्रदीप सिंह परिहारराजपुरोहित ज्वाला प्रसाद पाठकप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बक्श सिंहदिवाकर सिंहउत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंहब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह चौहानई ब्लॉक संगठन सचिव बृजेश सिंह भदौरियासी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं सदस्य योगेंद्र सिंहबलवंत सिंह एवं सम्मानित राजपूत बंधु आर बी सिंह बिसेनजसवंत सिंहनरेंद्र चौहान, अनिल कुमार सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह,विपिन सिंह महेंद्र प्रताप सिंहमहेंद्र सिंह भदौरियाराणा सिंहअतुल सिंह, गणेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह,कृष्णा सिंह, त्रिभुवन सिंह, संदीप सिंह, पवन सिंह, भूपेंद्र सिंह मनोज सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।