पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा घोंडा गुजरान खादर : तिवारी 

Reported By : kamal pawar 


पूर्वी दिल्ली :  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि घोंडा गुजरान खादर की जमीन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा I उन्होंने कहा कि खादर में मौजूद जिलों का सुंदरीकरण किया जाएगा I खाली जमीन पर पार्क विकसित किए जाएंगे बच्चों के खेलने के लिए मैदान विकसित किए जाएंगे I वहीं सुबह शाम सैर करने आए लोगों के लिये साइकिल व पैदल पथ विकसित किए जाएंगे I मनोज तिवारी ने कहा कि पहले से ही प्राकृतिक सौंदर्य के साथ छेड़छाड़ किए बिना अधिक सुंदर बनाया जाए I



तिवारी ने कहा कि यह क्षेत्र विकसित होने के बाद पूरे संसदीय क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा I देश विदेश के सैलानी यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए आकर्षित होंगे उन्होंने कहां की यमुना के तटों को सुंदर बनाने के  केंद्र ने दिल्ली सरकार को समय-समय पर राशि आवंटित की अगर उसका सदुपयोग होता तो यमुना का दृश्य ही कुछ और होता I

 

उन्होंने कहा कि यमुना के किनारों को सुंदर बनाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण और केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय द्वारा विकास राशि उपलब्ध कराई जाएगी I तय समय में कार्य पूरा कर वीरान पड़ी घोंडा गुजरान खादर की जमीन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा I उन्होंने कहा कि इस जमीन के विकसित होने के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग जाएगा, जिन्हें अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कई पार्टियां समय-समय पर हवा देती रही है I कि घोंडा गुजरान खादर की जमीन पर लैंडफिल साइट का निर्माण होगा I