पूर्व पार्षदा रेखा रानी ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाल, किया ध्वजारोहण...

Reported by : Kamal Pawar


पूर्वी दिल्ली : भजनपुरा पांचवे पुस्ते पर कांग्रेसियों ने फहराया झंडा गोंडा विधानसभा क्षेत्र के भजनपुरा पांचवे पुस्ते पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया, कार्यक्रम में पूर्व निगम पार्षदा व महिला कांग्रेस महासचिव रेखा रानी, बिजेंदर प्रधान, अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुदित अग्रवाल ने तिरंगा फहराया I



इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ईश्वर बागड़ी, अजय अग्रवाल, सुमंत मलिक, सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रेमपाल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष भजनपुरा, मंगतराम गोस्वामी, प्रवेश शर्मा, भूले राम, गोपाल गोस्वामी, देवेंद्र ,विपिन ,विकास, बृजेश कश्यप, सविता मुन्ना, डॉ.नीरज ,शालिनी ,चित्रा झा, महिला कांग्रेस व यूथ कांग्रेस और सेवा दल के सभी सदस्य शामिल हुए I पूर्व पार्षदा रेखा रानी ने कहा की देश के इस महापर्व पर हमें आजादी दिलाने वाले उन शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए I  और अपने देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए I उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों से लगातार यहां हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया जाता है कांग्रेस सेवादल के जिलाअध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर पूरे देश में पाँच हज़ार स्थानों पर सेवा दल द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जा रहा है I