सिग्नेचर ब्रिज पर चलाया स्वच्छता अभियान...

Reported by : kamal pawar


सामाजिक संस्था फेस ऑफ चेंज के सदस्यों ने पूर्वी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज पर स्वक्षता अभियान चलाया I शनिवार सुबह बड़ी संस्था के कार्यकरता सिग्नेचर ब्रिज पर पहुचे और उन्होंने झाड़ू लगाकर और बिखरा कूड़ा और गंदगी साफ की गंदगी को बोरियों में भरकर कूड़ा घर तक पहुंचाया I संस्था के कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने आए लोगों को गंदगी ना करने की सलाह दी I



संस्था के संस्थापक मनोज कुमार ओझा ने बताया कि काफी दिनों से कार्यकर्ता सिग्नेचर ब्रिज पर जाकर सुबह शाम घूमने के लिए आने वाले लोगोंको गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं I जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी देखकर उन्होंने यह तय किया कि वह सिग्नेचर ब्रिज पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे I  उन्होंने बताया कि संस्था के कार्यकर्ताओं ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर उठाया है I उन्होंने अन्य दिल्ली वासियों से भी आह्वान किया कि  वो इसी तरह अपने क्षेत्र की पर्यटन के केन्द्रों पर जाकर  स्वच्छता अभियान चलाएं I