विविधता में एकता, एक थीम पर होंगी 22 झांकियां...

written by :- प्रिया शर्मा 


नई दिल्ली : 70 वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस साल कुल 22 झांकियां शामिल होंगी। इनमें 16 झांकियां राज्यों की जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रलयों और विभागों की होंगी। खास बात यह कि इस साल सभी झांकियों की थीम एक ही रहेगी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती। दिल्ली कैंट स्थित राष्ट्रीय रंगशाला में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी रंगशाला के विशेष कार्य अधिकारी दलपत सिंह ने दी। उनके साथ रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मरीन मई और झांकी प्रभारी राजीव भी मौजूद थे।


इन राज्यों की होंगी झांकियां :



अंडमान एवं निकोबार (सेलूलर जेल में कैदियों के साथ गांधी जी की भूमिका), अरुणाचल प्रदेश (स्वयं में शांति), असम (असम में गांधीजी), दिल्ली (गांधी स्मृति), गोवा (विविधता में एकता), गुजरात (ऐतिहासिक दांडी मार्च), जम्मू कश्मीर (गांधी जी की आशा की किरण : हमारी मिश्रित संस्कृति), कर्नाटक (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बेलगावी सम्मेलन), महाराष्ट्र (भारत छोड़ो आंदोलन) , पंजाब (जलियांवाला बाग), सिक्किम (कृषि और पर्यावरण में अ¨हसा), त्रिपुरा (गांधी जी सोच से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती), तमिलनाडू (महात्मा गांधी के ड्रेस कोड का रूपांतरण), उत्तराखंड (आध्यात्मिक अनाशक्ति आश्रम), उत्तर प्रदेश (महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का सम्मान), पश्चिम बंगाल (महात्मा गांधी और बंगाल)।



इन मंत्रलयों/विभागों की सहभागिता : कृषि मंत्रलय (किसान गांधी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गौरवशाली 50 वर्ष), केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम), पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रलय (स्वच्छ भारत मिशन), ऊर्जा मंत्रलय (सौभाग्य : न्यू इंडिया रोशन इंडिया) और भारतीय रेल (मोहन से महात्मा)।



ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी का राजधानी से जो लगाव था, वह दिल्ली की झांकी में दिखाई पड़ता है। यहां के बिरला हाउस, जिसे अब गांधी स्मृति कहा जाता है, का भी देश की आजादी में अपना ही योगदान है। इस झांकी से पता चलता है कि 1915 से 1948 के दौरान गांधी जी ने आठ बार दिल्ली की यात्र की और यहां 720 दिन गुजारे। उनके जीवन के 144 दिन यहीं व्यतीत हुए। यहीं पर 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या की गई।


दिल्ली की झांकी के अग्र भाग में बिरला हाउस में गांधी जी चरखा चलाते हुए दिखाई देंगे। झांकी के दूसरे भाग में गांधी जी बिरला हाउस के आंगन में प्रार्थना सभा ले रहे हैं, जिसमें समाज के सभी वर्गो के लोग उपस्थित हैं। झांकी के पिछले भाग में बिरला हाउस की श्वेत सुंदरता परिलक्षित होती है। झांकी की साइडों में गांधी जी के दिल्ली प्रवास से जुड़ी गतिविधियों के विजुअल्स दिखाए जाएंगे।