यमुना विहार में बंदरों का आतंक,अपने घरो में भी असुरक्षित है लोग ...
Reported by : kamal pawar

 

पूर्वी दिल्ली : यमुना विहार में बंदरों का आतंक बढ़ गया है I लोग अपने घरों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं I बंदर घरो के अंदर घुसकर सामान ले जाते हैं I अगर कोई व्यक्ति बंदरों को भगाने की कोशिश करता है ,तो वह काटने को दौड़ पड़ते हैं घर की छतों पर लोगों ने कपड़े सुखाने बंद कर दिए हैं I क्योंकि बंदर कपड़े फाड़ देते हैं या लेकर भाग जाते हैं इलाके में बंदरों की संख्या इतनी ज्यादा है उससे बचने के लिए हमेशा समूह बनाकर जाते हैं I पिछले महीने चार लोगों को बंदर ने काट लिया था I

 


इस संबंध में आरडब्ल्यूए और अन्य सामाजिक संगठनों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम को कई बार शिकायत की लेकिन बंदरों पर नकेल नहीं कसी जा सकी I यह हाल तब है जब इसी इलाके में सांसद कार्यालय जॉन चेयरमैन और कई दलों के नेताओं के मकान हैं I दिल्ली जागरूक नागरिक मंच के महासचिव रघुराज सिंह धामा ने बताया कि बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है घरों में लगे गमलों को तोड़ रहे हैं कोई व्यक्ति खाने का सामान लेकर जा रहा होता है तो उसे झपट लेते हैं I  पिछले साल निगम ने  बंदरों को पकड़ने के लिए जाल मंगवाए थे I तब बंदरों की संख्या में कमी आई थी I निगम को बंदरों को पकड़ना चाहिए I  स्थानीय निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस बात की शिकायत काफी बार आ चुकी हैं इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे इलाके में हो रही बंदरों के कारण समस्याओं से छुटकारा मिलेगा I