अब कच्ची कॉलोनियां भी नहीं रहेगी विकास से वंचित: अरविंद केजरीवाल

REPOTER BY:- प्रिंस सोलंकी 


पूर्वी दिल्ली


दिल्ली की जनता को समर्पित दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार विकास कार्यों पर बेहतरीन काम कर रही है। सस्ती बिजली, फ्री पानी, अच्छी सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम कर रही है। दिल्ली सरकार के प्रयासों से आज दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इसी कड़ी में रविवार को मंत्री सत्येंद्र जैन और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मुस्तफाबाद विधानसभा की 12 अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।



इस विकास कार्यों में गलियों का निर्माण व सीवर के निर्माण का काम शामिल है। इस दौरान उपस्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलाके के लोगों बधाई देते हुए कहा कि, दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें दी लेकिन मुस्तफाबाद रह गई। फिर भी हम मुस्तफाबाद को विकास से वचिंत नहीं रहने देगें। हम अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने को ही सही मायने में देश भक्ति मानते हैं। असल में देश से गद्दारी वह लोग कर रहे हैं जो इनका कामों को होने से रोक रहे हैं। और यह काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि, मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश लिए खतरनाक है। पिछले  पांच सालों में मोदी और अमित शाह ने जितना देश का बेड़ागर्क किया है 70 साल में आज तक किसी ने नहीं किया। अगर 2019 के चुनाव में मोदी और अमित शाह जीत गए तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। इसलिए 2019 के चुनाव में मोदी और शाह की जोड़ी को सत्ता में मत आने देना। मंत्री सत्येन्द्र जैन ने मुस्तफाबाद विधासभा में 12 अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों उद्घाटन के अवसर पर सभा में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि, पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली लोगों ने 70 में से 67 विधायक दिए उसके लिए हम दिल्ली की जनता के आभारी है। उन्होंने कहा कि, इस बार दिल्ली में सातों सीटों पर आम आम आदमी पार्टी के सांसदों को जीता दो काम की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के कामकाज को देखते हुए आज जो हमारे कट्टर दुश्मन है वो भी कहते है कि दिल्ली में अगली सरकार तो अरविंद केजरीवाल की बनेगी।



वहीं इस मौके पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने मुस्तफाबाद विधासभा की जनता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि, दिल्ली की सरकार के सहयोग से मुस्तफाबाद विधानसभा में लगभल 30 करोड़ की लागत से नालियों और गलियों का काम शुरु होने जा रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं दिल्ली की सरकार का जिन्होंने मुस्तफाबाद की जनता की तकलीफ को समझा। पाण्डेय ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार आने से दिल्ली में पहली बार कच्ची कॉलोनियों में विकास के काम किए जा रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीताना है। क्योंकि भाजपा के सातों सांसदों ने आज तक अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब-जब दिल्ली की जनता को सांसदों की ज़रूरत महसूस हुई, भाजपा के सांसद मुंह में दही जमाकर बैठ गए। केजरीवाल सरकार ने जो कहा वो काम को करके भी दिखाया है। दिल्ली का विकास सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।