अरविंद केजरीवाल सरकार कर रही ऐतिहासिक काम, अब दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां भी नहीं रहेगी विकास से वंचित: दिलीप पाण्डेय
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली में ऐतिहासिक काम करके लोगों का दिल जीत रही है। दिल्ली सरकार के प्रयासों से पहली बार दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में गली, नाली, सीवर, पानी की पाइप लाइन जैसे विकास के काम कराएं जा रहे है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल सरकार का लक्ष्य सबकों साथ लेकर चलने की है। इसी कड़ी में गुरुवार, 28 फरवरी को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता व उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गोकुलपुरी विधानसभा में 19 कच्ची कॉलोनियों में जल निकासी हेतु नालियों के पुनर्निमाण एंव गलियों व सड़कों के नवनिर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। लगभग 18.12 करोड़ रुपये की लागत से 19 कच्ची कॉलोंनियों के 330 गलियों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के पूरे से करीब 1.5 लाख लोगों को इसका लाभ उठा पाएगें। 


 

इस दौरान उपस्थित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इलाके की जनता को बधाई देते हुए कहा कि, ये सारे काम 3 साल पहले हो जाती अगर दिल्ली पूर्ण राज्य  होता। सारी फाइलें एलजी साहब दबाकर बैठ जाता है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार तो खुद कुछ काम नहीं करती, उल्टा दिल्ली सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित की कार्यों में अड़चने लगाने का काम किया। दिल्ली पूर्ण अगर पूर्ण राज्य बन जाए तो दिल्ली के अंदर इतने कॉलेज खोल देंगे की 50 प्रतिशत वाले बच्चों का भी एडमिशन हो जाएगा। दिल्ली पूर्ण राज्य बन गया तो 2 लाख नई नौकरियां होगी, सबकी नौकरी लग जाएगी। दिल्ली पूर्ण राज्य होगा तो दिल्ली पुलिस भी दिल्ली सरकार के अंदर होगी, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी। दिल्ली पूर्ण राज्य बन जाएगा तो हम दिल्ली को देश का नंबर वन शहर बनाएंगे। पूर्ण राज्य बनाने के लिए दिल्ली की जनता का सहयोग बहुत जरुरी है। दिल्ली की जनता से विनती है कि विधानसभा की भाति लोकसभा चुनाव में भी सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के सांसद चुने।


 

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने गोकुलपुरी में 19 कच्ची कॉलोनियों में विकास के कार्यों के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं दी और कहा कि, हमारी गली, हमारा मोहल्ला, हमारा शहर उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा हमारा चुनावी निर्णय होता हैं। दिल्ली की जनता ने 2015 में एक सियासी फैसला लिया, अरविंद केजरीवाल पर विश्वास किया यकिन का कदम बढ़ा और पिछले 4 सालों में दिल्ली की तस्वीर आम आदमी पार्टी ने बदलकर रख दी। आम आदमी पार्टी की सरकार आने से दिल्ली में पहली बार कच्ची कॉलोनियों में विकास के काम किए जा रहे है। 

 

दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आज दिल्ली अंदर विकास कार्यों की रफ्तार और तेजी से होती जब एलजी साहब हमारे होते। दिल्ली के विकास का रास्ता पूर्ण राज्य बनाए बगैर नहीं खुलता। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद एलजी हमारा होंगा, फाइलों की अफरातफरी बंद होगी, केंद्र अपना अत्याचार दिल्ली की जनता पर नहीं कर पाएगा। जरूरी है 2015 की भाति 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली जनता एक ऐतिहासिक फैसला ले। ताकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सातों सांसद अपनी ईमानदारी से और अपनी बुलंद आवाज साथ संसद के अंदर पुरजोर तरीके से इस बात को उठाए की दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाया जाए। 


 

वहीं स्थानीय विधायक फतेह सिंह ने दिल्ली सरकार को का धन्यवाद करते हुए और क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि, बहुत ही हर्ष की बात है कि आज  दिल्ली सरकार के सहयोग से गोकुलपुरी विधानसभा में 19 कच्ची कॉलोंनियों के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद जिनके प्रयासों से आज पूरी दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, नालियां और गलियां जैसे बुनियादी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है।