भाजपा एक पार्टी नही ब्लकि एक परिवार है...प्रमोद गुप्ता

Reported by : kamal pawar 


पूर्वी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और शाहदरा उत्तरी जोन चेयरमैन एवं यमुना विहार निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने यमुना विहार में भाजपा परिवार मेरा परिवार की शुरुआत की। इस शुरुआत के तहत भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर जुड़े लोगों से संपर्क साधा। वहीं यमुना विहार में घर-घर जाकर मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी और भाजपा का झंडा और स्टिकर लगाकर लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरित भी किया।



इस मौके पर दुष्यन्त गौतम ने कहा कि देश की जनता को अभी पांच साल और भाजपा सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जरुरत है। इसलिए हम घर-घर जनता से सम्पर्क कर उनके पांच साल के विकास कार्यों और जनहित में जारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यदि देश को और आगे ले जाना है और विकासपुरुष के रुप में देश को सर्वोच्च स्थान पर देखना है तो जनता को भाजपा का साथ देना होगा। नरेन्द्र मोदी का साथ देकर भाजपा को इस लोकसभा में अपना आशीर्वाद दें। उन्होने कहा कि भाजपा एक पार्टी नही ब्लकि परिवार है जो सभी को साथ लेकर चल रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि भाजपा ही देश के विकास का एक मात्र विक्लप है यही हम घर-घर जाकर जनता को बता रहे है। इस कार्यक्रम में विशेष महेश्वरी, विजय बहादुर, माला सक्सेना, राजकुमार तोमर, अर्जुन गुप्ता के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।