भाजपा प्रदेशअध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने एक साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया

REPORT BY : निकिता कश्यप 



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ने आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा ब्रह्मपुरी बार्ड मे आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला एवं शिक्षक ज़ोनल अवार्ड समारोह ,मैन रोड X ब्लॉक ब्रह्मपुरी का स्वर्गीय श्री साहब सिंह चौहान मार्ग के नाम पर नामकरण ,पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय एक्स ब्रह्मपुरी की छ:स्मार्ट क्लासों ,अभिवावक प्रतीक्षालय एवं गार्ड रूम का ,हर दयाल म्यूनिसिपल हेरिटेज पब्लिक लाइब्रेरी ब्रह्मपुरी X ब्लॉक में वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का ,उद्घाटन किया इस वारदात ब्रह्मपुरी स्थित निगम विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन श्री राजकुमार बल्लन ने की. कार्यक्रम में महापौर श्री विपिन विहारी सिह निगम पार्षद रेखा सिन्हा के साथ  विष्ट कुसुम तोमर, श्री अजय महावर , श्री कैलाश जैन , मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर UK चौधरी, मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री राम नरेश पाराशर ,कार्यालय प्रबंधन विभाग के संयोजक सर्बेंदर मिश्रा , मंडल अध्यक्ष नरेंदर कुमार, सुशील चौधरी सहित निगम अधिकारी कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 


इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा  कि काम करना भारतीय जनता पार्टी के कार्य संस्कृति में है पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि वनने के वाद जन सेवा की तरह काम करते हैं और चुनावों में किये गये संकल्पों को पूरा करने के लिए हर दिन अथक प्रयास करते हैं और आज एक साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पण उसका एक बड़ा उदाहरण है जबकि कई लोग सत्ता हासिल करने के लिए झूठे वादे करते हैं

 


 

श्री मनोज तिवारी ने कहाकि हम सकारात्मक विचारधारा के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित हैं जनहित और सम्पूर्ण विकास हमारे मूल सिद्धान्त में है सब को साथ लेकर सबके विकास के लिए काम करना है दिल्ली सरकार का बजट 58,000 करोड़ है जिसके मुखिया  केजरीवाल है  अगर उसका सही सदुपयोग होता तो दिल्ली में अभाव का अंत होता लेकिन बेईमानी झूठ और धोखा उनकी संस्कृति में है जिसका सबसे ज़्यादा खामियाजा पूर्वी दिल्ली नगर निगम को भुगतना पड़ रहा है लेकिन हमारे संसदीय क्षेत्र के निगम पार्षदों ने जो भी बाधा जनता से किए थे उन्हें पूरा करने के लिए निगम पार्षदों के सहयोग पच्चीस वर्ष की महज25 करोड़ की सांसद निधि से विकास की गति को कभी रुकने नहीं दिया है उन्होंने कहा कि आज जो विकास कार्य जनता को समर्पित होने जा रहे हैं उसमें अंत्योदय की झलक दिख रही है निगम विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा को मज़बूत करने के लिए जो पहल पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की है वह केजरीवाल के उस झूठे वादे को चिढ़ाने के लिए काफ़ी है जो सत्ता पाने के लिए उन्होंने जनता से 5सौ और नये स्कूल बनाने के लिए किया था

 


 

ब्रह्मपुरी के मुख्य मार्ग का नामकरण स्वर्गीय साहब सिंह चौहान के नाम पर रखने के बाद श्री मनोज तिवारी ने कहा किया अपने विधायक काल के दौरान उन्होंने समाज और क्षेत्र की जो सेवा की है वो अनुकरणीय है और भविष्य में उनके द्वारा किए हुए कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी इस अवसर पर श्री विपिन बिहारी सिंह ने कहा दिल्ली के समग्र विकास की क़सम खाकर जनता की आँखों में धूल झोंक कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल जब आपने हर वादे से मुकर गए ऐसी स्थिति में सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने अपनी निधि से इस फंड देखकर निगम पार्षदों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया 


शिक्षा समिति के चेयरमैन और स्थानीय निगम पार्षद श्री राजकुमार बल्लन ने कहा की निगम पार्षद बनने के बाद मेरे क्षेत्र में जो पहला विकास कार्य हुआ वो सांसद श्री मनोज तिवारी जी के फंड से कराया गया और उनके उत्साह बर्धन का परिणाम ही है कि ब्रह्मपुरी बार्ड मे विकास हमारी परंपरा बन गया है