दिल्ली के 29 थानाध्यक्ष इधर से उधर...

Report by : संदीप कुमार 


नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के 29 थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया गया है। अधिकतर को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुछ को थाने से हटाकर दूसरे यूनिट में भेज दिया गया है। चुनाव के मद्देनजर ये तबादले किए गए। अभी 25 फरवरी तक और भी तबादले किए जाएंगे।



मुख्यालय की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक कालकाजी थाने में तैनात थानाध्यक्ष वेद प्रकाश को महरौली का थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें लगातार सातवीं बार थाने की जिम्मेदारी मिली है। निजामुद्दीन थाने में तैनात थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन को पुन: दरियागंज थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भी यहां इसी पद पर रह चुके हैं।



जामा मस्जिद के थानाध्यक्ष ओपी खेलवाल को हौजखास का, महरौली के थानाध्यक्ष अतुल कुमार वर्मा को कालकजी थाने का व तिलक मार्ग के थानाध्यक्ष नरेश कुमार सोलंकी को नेब सराय थाने का प्रभारी बनाया गया है। इंद्रपुरी के थानाध्यक्ष राजकुमार को जाफरपुर कला, नजफगढ़ के थानाध्यक्ष सुनील कुमार को टिगरी का, मायापुरी के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता को नजफगढ़ का, सदर बाजार के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को इंद्रपुरी का व ख्याला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सदर बाजार का थाना प्रभारी बनाया गया है।


जाफरपुर कला के थानाध्यक्ष धर्मवीर को यातायात पुलिस, सिक्योरिटी में तैनात हेमंत कुमार को डाबड़ी का थाना प्रभारी, डाबड़ी के थानाध्यक्ष विजय पाल को ख्याला, लाहौरी गेट के थानाध्यक्ष अमित इस्सर को मायापुरी व हौजखास के थानाध्यक्ष सतीश चंदर को लाहौरी गेट का थाना प्रभारी बनाया गया है।


नेब सराय के थानाध्यक्ष गो¨वद सिंह चौहान को निजामुद्दीन, मंडावली के थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र को यातायात पुलिस, भजनपुरा के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को मंडावली, आदर्श नगर के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को भजनपुरा, गांधी नगर के थानाध्यक्ष महावीर प्रसाद को आदर्श नगर, शाहबाद डेयरी के थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव को तिलक मार्ग, दक्षिण-पूर्वी जिले में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार को शाहबाद डेयरी का थाना प्रभारी, बदरपुर के थानाध्यक्ष सुहैब अहमद को साउथ एवेन्यू का, साउथ एवेन्यू के थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह को बदरपुर का, टिगरी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह को सराय रोहिल्ला का थाना प्रभारी, स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार को गो¨वदपुरी का थानाध्यक्ष व गो¨वदपुरी के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। उन्हें महज आठ माह पहले ही गो¨वदपुरी में थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


जनकपुरी के थानाध्यक्ष विजय पाल को शाहीनबाग व शाहीनबाग के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को जनकपुरी का थाना प्रभारी बनाया गया है।