हिन्दी में महारथ हांसिल करने पर लिटिल फ्लावर्स के छात्र छात्राए हुई सम्मानित

 


REPORT BY: निकिता कश्यप  


 


 


पूर्वी दिल्ली , शाहदरा शिवाजी पार्क स्थित लिटिल फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र व छात्राओं तथा अध्यापकों को भारतीय भाषा अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के प्रांगण में भारतीय भाषा अकादमी द्वारा 143 विद्यालय के लगभग 2000 छात्रों एवं अध्यापकों को हिंदी भाषा मे दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने के संदर्भ में उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के कारण लगभग 500 अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि योगेश पुजन राजदूत फिजी राज राज्य, सुप्रसिद्व कवि अशोक चक्रधर, बी.एल. गौर के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की अध्यक्ष व सुप्रसिद्व कवि सुमन जोशी की उपस्थिति में लिटिल फ्लावर्स विद्यालय के 24 छात्रों को हिंदी विषय में विशिष्ट अंक प्राप्त होने के कारण प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अध्यापक अरुण कुमार मिश्रा, अलका श्रीवास्तव तथा गीता रानी को पदक प्रदान कर हिंदी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य में राजदूत योगेश पुजन ने हिंदी भाषा की महत्वता  के विषय में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में फिजी गणराज्य की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है।



उन्होंने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता तथा महत्व के विषय में भी दर्शकों को अवगत कराया। विद्यालय की प्रबंधिका सी.एम.पटेल ने अध्यापकों एवं छात्रों को बधाई दी तथा हिंदी और संस्कृत से हमेशा जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानाचार्या नीता दुआ ने छात्र/छात्राओं के साथ अध्यापकों को सम्मान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मात्र भाषा हैं इसे हमें कभी नही भूलना चाहिए। मुझे गर्व हैं कि लिटिल फ्लावर्स के छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने इस गरिमा को बनाये रखा।