जानवरों के अधिकारों के लिए बुलंद की आवाज

नई दिल्ली : पशुओं के अधिकार को लेकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लोगों को पशु अधिकारों के प्रति जागरूक किया।



इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने खुद को ¨पजरे में कैद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अमजोर ने बताया कि हमें पूरी तरह से वीगन बनने की जरूरत है, जिसमें हमें पशुओं के दूध से बने उत्पादों को भी नहीं खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीगन होने का मतलब मांस, अंडे, डेयरी उत्पाद के सेवन से बचना है। इस दौरान भारत गोयल ने कहा कि ज्यादातर लोग जानवरों की क्रूरता को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन सामाजिक व्यवस्था हमें जानवरों पर होने वाली पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए उन्हें केवल वस्तुओं व संपतियों के रूप में देखने के लिए प्रेरित करती है।