जनता दल यूनाइटेड के नेता संजीव झा भाजपा में शामिल..

reported by प्रीति गौतम


नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह की उपस्थिति में जनता दल यूनाइटेड के नेता संजीव झा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। सभी ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।



तिवारी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों को सियासी लाभ के लिए इस्तेमाल करते रहे। इनको बिजली, पानी, स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में दिल्ली सरकार विफल साबित हुई है। 15 वर्षों तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन जनता की समस्या जस की तस वैसी ही बनी रही। दिल्ली की सत्ता में अब झूठ का दुष्प्रचार करने वाली पार्टी बैठी हुई है। इस सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए एक भी कार्य नहीं किया है।


मनीष सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल की लोगों का मान-सम्मान बढ़ाया है।


अब समय आ गया है कि पूर्वाचल समाज देश व दिल्ली के विकास के लिए एकजुट होकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष अमरनाथ झा, राहुल रंजन व महामंत्री शरत झा उपस्थित थे।