जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने का बनाया मन

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने गुरुवार को विवि परिसर में जेएनयू शिक्षक संघ के साथ सांसदों द्वारा प्रदर्शन में हिस्सा लेने के मामले में सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रहा है।



इसके लिए विश्वविद्यालय के एक्टिंग रजिस्ट्रार अजय बाबू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन को पत्र लिखा है। जेएनयू के प्रशासन ने उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष से सलाह मांगी है कि सांसदों ने जो हाईकोर्ट के आदेश और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। पत्र में लिखा है कि जेएनयू शिक्षक संघ की ओर से प्रशासनिक भवन के पास गुरुवार को प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य मनोज झा व लोकसभा सदस्य जितेंद्र चौधरी ने प्रदर्शन किया। पत्र में लिखा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद से प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन करने की मनाही है। अजय बाबू के अनुसार जेएनयू शांतिपूर्वक प्रदर्शन के जरिये अपनी बात कहने में यकीन रखता है