कांग्रेस ने घोषित की लोस चुनाव की सात समितियां


Reported by :- निकिता कश्यप
नई दिल्ली: कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की चुनाव समिति, घोषणा पत्र समिति, प्रचार समिति, चुनाव प्रबंधन टीम, अभियान समिति, समन्वय समिति और मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की अध्यक्षता में 32 सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा की गई है। समिति में कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अर¨वदर सिंह लवली और एआइसीसी सदस्य ओमप्रकाश विधूड़ी को इसमें शामिल किया गया है। पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व सांसद कर्ण सिंह, जनार्दन द्विवेदी, परवेज हाशमी, महाबल मिश्र, संदीप दीक्षित और रमेश कुमार इस समिति के सदस्य होंगे। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे योगानंद शास्त्री, मंगतराम सिंघल और रमाकांत गोस्वामी भी इसमें शामिल हैं। पूर्व विधायकों में प्रहलाद सिंह साहनी, मुकेश शर्मा, जय किशन, हसन अहमद, मतीन अहमद, अनिल भारद्वाज, हरिशंकर गुप्ता के अलावा मनीष चतरथ, एकीकृत दिल्ली नगर नगम में सदन के नेता रहे जितेंद्र कोचर, चतर सिंह, ब्रह्म यादव, ओम प्रकाश बिधूड़ी, मोहम्मद जिया और नीतू वर्मा भी इस समिति में शामिल हैं।



घोषणा पत्र समिति की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को सौंपी गई है। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौ. मतीन अहमद को संयोजक बनाया गया है। समिति में 24 सदस्य हैं। चुनाव प्रबंधन टीम में शीला दीक्षित, अजय माकन, हारून यूसुफ, राजेश लिलोथिया और देवेंद्र यादव शामिल रहेंगे। प्रचार समिति की कमान पूर्व विधायक सोमेश शौकीन को दी गई है, जितेंद्र कोचर संयोजक और राजेंद्र शर्मा सह संयोजक होंगे। मुदित अग्रवाल, विक्की बहल और सरफराज अहमद सिददीकी सहित 71 नेताओं को सदस्य बनाया गया है। अभियान समिति का अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री परवेज हाशमी को बनाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 77 सदस्य हैं। समन्वय समिति में शीला दीक्षित अध्यक्ष, डा. ए के वालिया उपाध्यक्ष, देवेंद्र यादव संयोजक और राजकुमार चौहान सह संयोजक होंगे। मीडिया समन्वय समिति का अध्यक्ष गोस्वामी को बनाया गया है।