मोदी की उपलब्धियों पर मैदान में उतरेगी भाजपा : सहस्नबुद्धे

reported by  :-  कमल पावर


नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में ‘संकल्प पत्र: भारत के मन की बात मोदी के साथ’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्नबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास के नए आयाम पर पहुंचा दिया है और हमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के आधार पर चुनावी रण में उतरना है। उन्होंने बताया कि प्रगति कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में तय किया जा रहा है। शहीद पुलिस वालों के लिए स्मारक बनाया गया। युद्ध स्मारक का जल्द ही उद्घाटन होगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संग्रहालय बनाया गया है। कांग्रेस ने हमेशा नेताजी की उपेक्षा की है।



उन्होंने कहा कि सरकारी कामों में पारदर्शिता लाने के लिए अब ऑनलाइन निविदा आमंत्रित किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सड़क निर्माण कार्यो की जांच सेटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। आंतरिक सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश से घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। सुरक्षा समझौते में बिचौलियों की भूमिका खत्म कर दी गई है। विदेश नीति में सभी देशों से मित्रवत संबंध स्थापित किए गए हैं, मेक इन इंडिया के तहत देश में हथियार बन रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को दस फीसद आरक्षण दिया गया है।



कार्यक्रम संयोजक आरती मेहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा लक्ष्य 10 करोड़ से ज्यादा देशवासियों तक पहुंचकर उनके सुझावों को भी संकल्प पत्र में शामिल करना है। दिल्ली में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगे तीन रथ प्रधानमंत्री के कार्यो का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दिल्ली में डेढ़ सौ सुझाव पेटी अलग-अलग स्थानों पर लगाकर लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं, लगभग दो सौ सुझाव मिले हैं। 6357171717 पर मिस्ड कॉल करके व ई-मेल के माध्यम से भी लोग प्रधानमंत्री व भाजपा को सुझाव दे रहे हैं।