पूर्वी दिल्ली लोकसभा सनातन हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकारिणी अध्यक्ष बने संजीव अग्रवाल

REPORT BY:प्रिया शर्मा



 


शाहदरा


पूर्वी दिल्ली लोकसभा सनातन हिंदू युवा वाहिनी का गठन रविवार एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। जिसके तहत दिल्ली प्रदेश से पदाधिकारी पुष्पेंद्र मिश्रा अध्यक्ष, अतुल अग्रवाल महामंत्री, संतोष कुमार शर्मा संगठन मंत्री, संजय कोषाध्यक्ष, राम कुमार जैन प्रचार मंत्री, सचिन दुबे, उमेश यादव, वेद प्रकाश दीक्षित सहित सभी सदस्यो के साथ भूतपूर्व अध्यक्ष जिला शाहदरा  नंदकिशोर कश्यप मौजूद थे। संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से उन्हें कार्यकारिणी अध्यक्ष एंव महामंत्री, विक्रम सिंह ठाकुर अध्यक्ष, राजेश बाबर, विनय जोशी, किरण सपरा उपाध्यक्ष, विजय आहुजा मंत्री, अरविंद गिरी गोस्वामी संगठन मंत्री, वीर सिंह, राजेंद्र हिंदुस्तानी दोनों सह संगठन मंत्री, दिनेश गुप्ता आदि को चुना गया उसके बाद सम्मान समारोह हुआ और आगामी कार्यक्रम के बारे में विशेष चर्चा हुई सबको शुभकामनाएं दी गई।