प्राकृतिक चिकित्सा पद्वति द्वारा इलाज सस्ता और सरल होता है-प्रमोद गुप्ता

REPORT BY:- निकिता कश्यप 


पूर्वी दिल्ली


प्राकृतिक चिकित्सा विधाओं, मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, सुजोक चिकित्सा, पंचगव्य आयुर्वेद द्वारा उपचार हेतू सरदार पटेल स्वास्थ्य सेवा केंद्र का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ सहजिला संचालक करावल नगर एडवोकेट जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता द्वारा चंदू नगर माता मंदिर वाली गली निकट मिशन पब्लिक खजूरी में किया गया।



इस सेवा केन्द्र का संचालन लोक हित न्यास द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी और चेयरमैन प्रमोद गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर लोकहित न्यास  स्वास्थ्य केंद्र संचालक समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शॉल व पुष्पमाला द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन सचिव पुरुषोत्तम कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंच के माध्यम से डॉक्टरों ने अपने-अपने विचारों के द्वारा उपस्थित जनता को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति  की अन्य विधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर एडवोकेट जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी नें इस सेवा केन्द्र की संचालन टीम को बंधाई देते हुए स्थानीय जनता से अपील करते कहा कि उनकी सेवास्थ्य सेवा के लिए यह केन्द्र खोला गया है। आप सभी इसका लाभ उठाये।



चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल स्वास्थ्य केंद्र पर प्राकृतिक चिकित्सा पद्वति द्वारा जनता के इलाज के लिए शुरू किए गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति  द्वारा इलाज सस्ता और सरल होता है। भले ही इसका फायदा देरी से होता है, मगर आपके शरीर में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से इलाज इतना सरल और आसान होता है कि लोग व्यायाम के माध्यम से ही ठीक हो जाते हैं। इस पद्धति द्वारा इलाज कराने से आपको महंगे-महंगे टैस्ट व महंगी दवाओं से छुटकारा मिल जायेगा। इस मौके पर लोक हित न्यास के अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव पुरुषोत्तम कुमार व सोवा केन्द्र प्रबंधक योगेश को साथ सैकडों की संख्या में इलाके की जनता मौजूद रही।