जिम्मेदारी के साथ काम करेंगी अंजू ; मनोज तिवारी

reported by ; - रेनुका राजपूत 


पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर पद की प्रत्याशी अंजू कमलकांत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से  मिलकर पार्टी का आभार व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद लिया.



इस दौरान उनके पति व् भाजपा नेता कमलकांत भी मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद लेने के बाद अंजू कमलकांत ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि साधारण कार्यकर्ता भी बड़े दायित्व तक पहुच सकता है इस सिद्दांत पर उन्हें गर्व है इस अवसर पर मनोज तिवारी ने आशा व्यक्त की कि अंजू कमलकांत महापौर जैसे महवपूर्ण दायित्व का निर्वाहन  सफलतापूर्वक  करेंगी