कब है राम नवमी और केसे करे माता का पूजन......

 



Article by-पंडित कौशल पाण्डेय 


पूर्वी दिल्ली:- चैत्र शुक्ल नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ है। इस वर्ष यह पर्व 13 अप्रैल 2019 मनाया जायेगा। श्री राम हर्षण शांति कुञ्ज संस्था के सौजन्य से संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पंडित कौशल पांडेय ने  बताया की चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन दोपहर १२ बजे पुनर्वसु नक्षत्र में जब चंद्रिका, चंद्र और बृहस्पति तीनों समन्वित थे।सूर्य, मेष राशि में और कर्क लग्न में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस वर्ष 13  अप्रैल 2019 को नवमी तिथि का प्रारम्भ सुबह  11:05 से प्रारम्भ हो कर तिथि का समापन 14 अप्रैल 2019 को प्रातः 9 बजकर 35 मिनट पर होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मनाया जायेगा क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कर्क राशि और कर्क लग्न उदित हो रही है अतः बड़े हर्षोउल्लास के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव शनिवार 13 अप्रैल को मनाया जायेगा और नवमी तिथि व कन्या  पूजन 14 अप्रैल को मनाया जायेगा।