केजरीवाल सरकार ने आयुष्मान पर रोक लगा कर अपना जनविरोधी चरित्र उजागर किया है---नीरज तिवारी

Reported by :- प्रिंस सोलंकी 


पूर्वी दिल्ली



मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना का दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने को लेकर भाजपा का जनजागरण अभियान मनोज तिवारी के नेतृत्व  पूरे दिल्ली में चलाया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि भारत आयुष्मान  योजना प्रधानमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसका पुरजोर विरोध करते हुए दिल्ली और पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया गया है। दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए भाजपा द्वारा पूरे दिल्ली में जनजागरण अभियान चलते हुए एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश कर रही हैं। इस अभियान के माध्यम से जहाँ अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश हो रही हैं तो वहीं मतदाताओं को भी जागरूक करने का काम कर रही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज तिवारी ने पूरे क्षेत्र में दिन रात एक किये हुए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए तिवारी ने ट्वीटर, व्हाट्सअप से लेकर फेसबुक जैसे तमाम सोशल साइट्स के साथ साथ व्यक्तिगत तौर पर भी प्रचार करने का आह्वान किया। इस अभियान को आंदोलन बनाने के लिए पूरी दिल्ली में जन जागरण कार्यक्रम चल रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डेन के खेड़ा गांव में भाजपा के इस अभियान को गति देने के लिए विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज तिवारी ने कहा कि मोदी जी की इस ड्रीम योजना आयुष्मान भारत से देश के 19 करोड़ परिवार के लगभग 50 करोड़ करोड़ लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देना सम्भव हो पायेगा। जिस महत्वपूर्ण जन सरोकार वाली योजना  को केजरीवाल सरकार रोक लगा कर अपना जनविरोधी चरित्र उजागर किया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. वी. के.मोंगा ने कहा कि गरीबों को समर्पित इस योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी चिकित्सक देश सेवा के लिए इस अभियान को सहयोग करेंगे। दिल्ली मेंभाजपा झुग्गी झोपड़ी सेल के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि ये दिल्ली के गरीबों के साथ अन्याय है इस अभियान को तेज किया जाएगा। निगम पार्षद वीर सिंह पवार ने कहा कि केजरीवाल सरकार के इस गरीब विरोधी कदम को जन जन पहुँचाया जाएगा कार्यक्रम को डॉ.अनिल गोयल, रामपाल सिंह, डॉ. मनीष जैन, कर्मवीर चंदेल, आनंद मिश्रा, भारत माहौर, राजेश कुमार सहित सैकडों लोगों ने हिस्सा लिया।