लैंडफिल साइट बनेगा तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेंगे—मुदित अग्रवाल

Reported by : kamal pawar


उत्तर-पूर्वी दिल्ली : घौन्डा गुजरान गांवडी यमुना खादर में प्रस्तावित कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल पुत्र मुदित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में कांग्रेसी नेता एंव कार्यकर्ताओं सहित खजूरी चौक पर प्रदर्शन किया।  खजूरी चौक पर स्थानीय जनता के साथ कांग्रेसी नेताओं ने जमकर मनोज तिवारी हाय हाय, भाजपा हाय-हाय के साथ दिल्ली सरकार केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारे लगा कर अपना रोष जाहिर किया। पूर्व सांसद पुत्र मुदित अग्रवाल ने कहां की अगर यमुना खादर में लैंडफिल साइट बनता है, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। क्योंकि यह यमुना का डूब क्षेत्र माना जाता है। जिसके चलते अगर यहां पर लैंडफिल साइट बनता है तो बीमारियों का खतरा भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाएगा। यह हमारा सांकेतिक प्रदर्शन है यदि सरकार नही मानी तो हम भूख हडताल, चक्का जाम सहित कई आर-पार की लडाई के इरादों से सरकार को इस लैडफिल को बनाने से रोकेगें। वहीं पूर्व पार्षद रेखा रानी ने कहा कि मुदित अग्रवाल के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसके तहत इस साइट को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया लेकिन डीडीए की तरफ से दोबारा से इस जमीन को आवंटित कर दिया गया है। जिसके चलते यहां पर लैंडफिल साइट बनाने की बात की जा रही है चाहे जो कुछ हो जाए हम यहां पर लैंडफिल साइट बनने नहीं देंगे चाहे उसके लिए हमें आमरण अनशन करना पड़ेगा।



पूर्व विधायक बिट्टू पाल ने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी चाहें हमें किसी भी हद तक जाना पडें हम इसे नही बनने देंगे। उन्होंने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर आरोप लगाया कि सांसद ने कुछ महीनों पहले यहां पर नारियल फोड़ कर क्षेत्रवासियों को एलिवेटेड रोड व झील पार्क और बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड की घोषणा की थी, लेकिन यह सब चुनावी जुमले हैं। अब जनता जान चुकी है। भजनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर प्रेम पाल सिहं ने कहा कि यमुना के डूब क्षेत्र में लैंडफिल साइट बनना उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां एक तरफ सिग्नेचर ब्रिज देखने के लिए पर्यटक आएंगे, वहीं दूसरी तरफ यहा लैंडफिल साइट बनने के बाद वे कूड़ाघर देख क्या सोचेंगे। उन्होने कहा कि सरकार ने किसानों की जमीन इस लिए ले ली कि वे खेती करके यमुना के जल को प्रदूषित कर रहे थे, मगर अब सरकार यमुना के डूब क्षेत्र में लैंडफिल साइट बनाकर क्या यमुना जल प्रदूषित नही करेगी। प्रदर्शन में मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक बिट्टू पाल, पूर्व पार्षद रेखा रानी, दिल्ली प्रदेश डेलीगेट चौधरी बिजेन्द्र प्रधान, भजनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर प्रमेपाल सिंह, सुमंत मलिक, पूर्व चेयरमैन ईश्वर सिंह बागडी, पूर्व पार्षद चौधरी अजीत सिंह, ताज मोहम्मद, बेगराज बंसल, अजीत अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे