मां ने फीता काट, बेटे के यूनिसेक्स सैलून का उदघाटन किया ...

REPORTED BY : संदीप कुमार 


पूर्वी दिल्ली



अभी तक आपने जान-माने नेता या सुप्रसिद्ध हीरो व हीरोइनों से उदघाटन करते देखा और सुना होगा, लेकिन रविवार को सी-9 यमुना विहार दिल्ली में अपने बेटे जावेद की यूनिसेक्स सैलून शॉप की चौथी ब्रांच का शुभारम्भ उनकी मां अफरोस ने फीता काट कर किया। दरअसल जावेद की रामदास नगर, लक्ष्मी नगर और सी-1 यमुना विहार में यूनिसेक्स सैलून शॉप है और अब उन्होने सी-9 यमुना विहार में अपनी चौथी सैलून शॉप शुरु की शुरुआत की है। जिसका शुभारम्भ रविवार को उनकी मां के कर कमलों द्वारा किया गया।



 


शुभारम्भ ढोल नगाडों के साथ धुधाम से मनाया गया। सभी ने खुशियों के साथ नए यूनिसेक्स सैलून की शुरुआत का जश्न मनाया। इस मौके पर यूनिसेक्स सैलून संस्थापक जावेद ने कहा कि मां से बढकर दुनिया में कोई नही होता। मां ही है जोकि बेटे की तरक्की और उन्नति के लिए दिल से दुआ करती है। मुझे खुशी है और गर्व भी कि मेरी मां ने इस शुभ कार्य को किया। इस सैलून के प्रबंधिका निधि दूबे ने बताया कि काफी कम दामों पर एक अच्छे सैलून का लाभ मिल यमुना विहार की जनता को मिलेगा। इस सैलून का महिला पुरुष दोनो लाभ उठा सकेंगे। सस्ते दामों में अच्छी सैलून सुविधा इलाके की जनता को मिलेगी। इस मौके पर बबली, इमरान, सोनी, नीतू, मेघा, फरमान, ममता, आसिफ, सलमान, सोहेल सहित कई लोग मौजूद रहे।