महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दशा में इंस्टीट्यूट का सार्थक कदम : प्रमोद गुप्ता

REPORTED BY : प्रिया शर्मा 


पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार बी -2 में गत 14 वर्षों से केवल महिलाओं के लिए खजानी वूमेन वोकेशनल इंस्टीट्यूट अपना अहम कार्य कर रहा हैं। खजानी एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित महिलाओं को अनेक क्षेत्रों में सक्षम बनाने हेतु यह इंस्टीट्यूट बहुत सराहनीय काम कर रहा है। चेयरमैन बिजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में इसके तहत इंस्टीट्यूट ने भावना लील के निर्देशन में 14 अपना एक प्रदर्शनी का वर्षों से काम कर रहा हैं। आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में खजानी वुमेन वोकेशनल इंस्टीट्यूट में वुमेन्स एंपावरमेंट को बढ़ाने के लिए अनेक वस्तुएं प्रदर्शित की गई। जिसका जायजा स्थानीय निगम पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम जॉन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया की देश के प्रधानमंत्री जहां बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को सफल बना रहे है वहीं यह इंस्टीटयूट बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का अहम कार्य कर रहा हैइस में अनेक तरह के कोसों के साथ लडकियों एंव महिलाओं कोप्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं।



इस इंस्टीट्यूट की निर्देशिका भावना लील ने बताया कि हमारे यहां अनेक कोर्स है, जिनको सीख कर लडकियां अपने लिए कुछ कर सकती हैऔर इनको पूरा करने के बाद वह अच्छी नौकरी भी प्राप्त कर सकती है। यमुना विहार में सी-2 में इसकी शुरुआत 2005 से हुई थी। यहां फैशन डिजाइनिंग और गारमेंट कंस्ट्रक्शन और एंब्रायडरी और स्पोकन इंग्लिश सहित कई कोर्स सिखाये जाते है।